Get App

CBSE Board Exam 2026: चिंता छोड़ें डायबिटीज पीड़ित छात्र, बोर्ड ने भेजा सर्कुलर परीक्षा केंद्र में ले जा सकेंगे खाने-पीने की चीजें

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे डायबिटीज के शिकार छात्रों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस छात्रों की सेहत का ध्यान रखते हुए बोर्ड परीक्षा हॉल में खाने-पीने की कुछ चीजें और डॉक्टर का पर्चा ले जाने की इजाजत देता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 1:08 PM
CBSE Board Exam 2026: चिंता छोड़ें डायबिटीज पीड़ित छात्र, बोर्ड ने  भेजा सर्कुलर परीक्षा केंद्र में ले जा सकेंगे खाने-पीने की चीजें
टाइप 1 डायबिटीज के छात्र खाने-पीने का सामान पारदर्शी बैग में रख कर परीक्षा केंद्र में ले जा सकते हैं।

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कई तरह की सुविधा दी जाएंगी। खासतौर से टाइप 1 डायबिटीज के शिकार छात्रों के लिए ये महत्वपूर्ण जानकारी है। ऐसे छात्र-छात्राओं को परीक्षा हॉल में अपने साथ चाकलेट, टाफी, फल और ग्लूकोमीटर ले जाने की अनुमति दी है। कई बार टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित छात्रों को परीक्षा के दौरान शुगर लेवल गिरने (हाइपोग्लाइसीमिया) से उनका प्रदर्शन और सेहत प्रभावित हो जाते हैं। बोर्ड ने इस संबंध में सभी परीक्षा केंद्रों के लिए निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने अपने सर्कुलर में स्पष्ट किया है कि यह सुविधा सिर्फ उन छात्रों को मिलेगी जिन छात्रों का स्टूडेंट की लिस्ट आफ कैंडिडेट (एलओसी) में स्कूल द्वारा टाइप एक शुगर का जिक्र किया गया होगा।

सीबीएसई बोर्ड के इस कदम से छात्र मानसिक रूप से तनावमुक्त रहेंगे और उनका प्रदर्शन प्रभावित नहीं होगा। बोर्ड का मानना है कि बीमारी किसी भी छात्र की सफलता के आड़े नहीं आनी चाहिए। हालांकि, बोर्ड द्वारा दी जा रही इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए संबंधित छात्रों को इसमें विशेषज्ञ डॉक्टर (Endocrinologist) का पर्चा और बीमारी की गंभीरता का प्रमाण पत्र जैसे कुछ मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने होंगे। इन दस्तावेजों को बोर्ड के पोर्टल पर सही समय पर अपलोड करने की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रमुखों की होगी। सीबीएसई बोर्ड ने इस संबंध में 2024 की परीक्षा में बदलाव किया था।

डायबिटीज छात्रों को ये साथ रखने की इजाजत

सीबीएसई बोर्ड ने टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित छात्र परीक्षा के दौरान ये चीजें अपने पास रख सकते हैं:

खाने की चीजें : चीनी वाली कैंडी, चॉकलेट, फल (जैसे केला, सेब, संतरा) और सैंडविच।

पीने के लिए : पीने का पानी (ट्रांसपेरेंट बोतल में)।

मेडिकल उपकरण : ग्लूकोज मीटर (Glucometer), इंसुलिन पंप, ग्लूकोज मॉनिटरिंग (CGM) डिवाइस और जरूरी दवाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें