CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में 5 और 6 मार्च, 2026 को होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं टालने की घोषणा की है। सीबीएसई ने इन देशों के संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपलों को भेजे गए आधिकारिक संदेश में कहा कि यह फैसला इलाके के मौजूदा हालात की गंभीरता से समीक्षा करने के बाद लिया गया है। सीबीएसई बोर्ड इन देशों में परीक्षा के लिए जल्द नई तारीखों की घोषणा करेगा। साथ ही, सीबीएसई ने कहा कि 5 मार्च को फिर से हालात की समीक्षा करेगा और 7 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के बारे में फैसला लेगा।
