CBSE Board Exams 2026 Tips: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले लाखों छात्र अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जी-जान से लगे हैं। जैसे-जैसे बोर्ड परीक्षाएं पास आ रही हैं, यह समझना जरूरी है कि आंसर शीट का मूल्यांकन कैसे होता है? एग्जामिनर्स का कहना है कि नंबर अक्सर इसलिए नहीं कटते कि छात्रों को विषय नहीं आता, बल्कि इसलिए कटते हैं क्योंकि वे अपने जवाब उस तरह से पेश नहीं करते जैसा मूल्यांकन करने वाले उम्मीद करते हैं। सीबीएसई की आंसर शीट का मूल्यांकन करने वाले टीचरों को पहले कुछ पन्नों में ही समझ आ जाता है कि छात्र को पेपर समझ आया है या नहीं और उसे कॉपी में कितने नंबर मिल सकते हैं।
