Get App

CBSE Class 10 Second Board Result 2026: कभी भी खत्म हो सकता है 10वीं के छात्रों का इंतजार, बोर्ड के पासिंग मार्क्स, सीजीपीए और ग्रेड्स यहां समझें

CBSE Class 10 Second Board Result 2026: सीबीएसई बोर्ड से 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों का रिजल्ट अब किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। इससे पहले बोर्ड के पासिंग मार्क्स, सीजीपीए और ग्रेडिंग सिस्टम को यहां समझ सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2026 पर 11:48 AM
CBSE Class 10 Second Board Result 2026: कभी भी खत्म हो सकता है 10वीं के छात्रों का इंतजार, बोर्ड के पासिंग मार्क्स, सीजीपीए और ग्रेड्स यहां समझें
सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट समझने में कई बार छात्रों को दिक्कत होती है।

CBSE Class 10 Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा के छात्रों की बेचैनी अब बढ़ने लगी है। सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इधर, छात्रों के लिए 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने की डेडलाइन करीब आती जा रही है। मीडिया में आ रही विभिन्न खबरों में कहा जा रहा है कि बोर्ड किसी भी समय सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सीबीएसई बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर सकता है। इसके अलावा, छात्र अपना रिजल्ट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in पर, डिजीलॉकर और उमंग एप के साथ एसएमएस सेवा के जरिए भी जान सकते हैं। लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र रिजल्ट चेक कर सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को वेबसाइट पर जाना होगा और लॉग इन डिटेल्स डालनी होंगी। सीबएसई 10वीं कक्षा सेकंड बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई, 2026 तक आयोजित की गई थी और इसमें तकरीबन 6.68 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट समझने में कई बार छात्रों को दिक्कत होती है। ग्रेडिंग सिस्टम, पासिंग क्राइटेरिया और सीजीपीए को परसेंटेज में कैसे कन्वर्ट करें, इसकमें कन्फ्यूजन हो सकती है। यह जानकारी यहां आपके देखने और समझने के लिए दी जा रही है।

सीबीएसई 10वीं कक्षा सेकंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 चेक करने के स्टेप्स

  • सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें