Get App

CGBSE 12th Result 2026 Topper List: छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड में जिज्ञासु वर्मा के सिर सजा टॉपर का ताज, ओवरऑल रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी

CGBSE 12th Result 2026 Topper List: छत्तीसगढ़ के 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। हालांकि राज्य की टॉपर लिस्ट में जिज्ञासु वर्मा के सिर टॉपर का ताज सजा है। जानें रिजल्ट की डीटेल

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 5:28 PM
CGBSE 12th Result 2026 Topper List: छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड में जिज्ञासु वर्मा के सिर सजा टॉपर का ताज, ओवरऑल रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी
इस साल 12वीं कक्षा में कुल 83.04% छात्रों ने सफलता हासिल की है।

CGBSE 12th Result 2026 Topper List: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने आज 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों को लंबे इंतजार के बाद आज अपनी मेहनत का फल मिल गया है। इस साल 12वीं कक्षा में कुल 83.04% छात्रों ने सफलता हासिल की है। इनमें छात्राओं का प्रतिशत छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा है। इस साल 86.4% लड़कियां और 78.8% लड़के 12वीं कक्षा में सफल रहे हैं। सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साल भी मौजूद रहे।

12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप

इस साल छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 परीक्षा में जिज्ञासु वर्मा ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक नंबरों के साथ टॉप किया है। 12वीं की मेरिट लिस्ट में ओमनी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि तीसरा स्थान कृष महंत ने हासिल किया है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट

पहला स्थान : जिज्ञासु वर्मा 98.60% 493 अंक

दूसरा स्थान : ओमनी 98.20% 491 अंक

तीसरा स्थान : कृष महंत 97.80% 489 अंक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें