Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 30, 2025 / 12:15 PM IST

CISCE ISC ICSE Result 2025 Highlights: 10वीं और 12वीं में लड़कियों ने फहराया विजय का परचम, जानें कितने फीसदी रहा रिजल्ट

CISCE ICSE, 10th, ISC 12th Result 2025 Live: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आज 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे। अब उनका यह इंतजार खत्म हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org, results.cisce.org और DigiLocker पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर नतीजे चेक कर सकते हैं

CISCE ISC ICSE Board Result 2025 Out Live Updates: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) 30 अप्रैल, 2025 को सुबह 11 बजे ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र अपनी UID और इंडेक्स नंबर का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org - से अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड भी किया जा सकता है

आईसीएसई 10वीं में 99.09 पास प्रतिशत रहा। 10वीं में 99.37 प्रतिशत लड़कियां और 98.84 प्रतिशत लड़के पास हुए।
आईसीएसई 10वीं में 99.09 पास प्रतिशत रहा। 10वीं में 99.37 प्रतिशत लड़कियां और 98.84 प्रतिशत लड़के पास हुए।
APRIL 30, 2025 / 12:06 PM IST

CISCE ICSE, 10th ISC 12th Result 2025: जुलाई में होगी सुधार परीक्षा

कक्षा 10 (आईसीएसई) और कक्षा 12 (आईएससी) के लिए सुधार परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएंगी। बता दें कि 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिन छात्रों को जिस विषय में कम नंबर आए हैं। वो दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। अधिक से अधिक दो विषयों में परीक्षाएं दे सकते हैं।

    APRIL 30, 2025 / 11:55 AM IST

    CISCE ICSE, 10th, ISC 12th Result 2025: SMS के जरिए देखें रिजल्ट

    CISCE आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। ऐसा करने के लिए, उन्हें ISCUnique ID टाइप करना होगा और इसे CISCE की ओर से जारी किए गए नंबर 09248082883 पर भेजना होगा। कुछ ही समय बाद, उन्हें एक एसएमएस पर मिल जाएगा।

      APRIL 30, 2025 / 11:47 AM IST

      CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE: 10वीं में फिर से लड़कियों ने मारी बाजी

      ICSE 10वीं 99.09 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। जबकि ISC में 99.02 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है। इस बार भी 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं में 99.37 फीसदी लड़कियों को सफलता मिली है। वहीं 98.84 फीसदी लड़के पास हुए हैं। पिछले साल भी 10वीं में लड़कियों ने बाजी मारी थी। पिछले साल आईसीएसई परीक्षा का रिजल्ट कुल 98.19 फीसदी आया था। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन पिछली बार किया था। लड़कियों का रिजल्ट 98.92 फीसदी औरर लड़कों का 97.53 फीसदी रिजल्ट आया था।

        APRIL 30, 2025 / 11:42 AM IST

        ICSE board result 2025 live: 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

        आईएससी ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार के रिजल्ट में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा। 99.45 फीसदी लड़कियों को सफलता हाथ लगी है। वहीं 98.64 फीसदी लड़के सफल हुए हैं। इस बार 12वीं में कुल 99,551 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 98578 छात्र सफल हुए है।

          APRIL 30, 2025 / 11:38 AM IST

          ICSE board result 2025 class 12: किस ग्रेड का क्या है मतलब?

          ICSE परीक्षा में छात्रों का मूल्यांकन ग्रेड 1 से 9 के पैमाने पर किया जाता है। इस सिस्टम के तहत छात्रों के प्रदर्शन को कई स्तर पर अलग-अलग मापा जाता है।

          ग्रेड अर्थ

          1-2 बेहतरीन परफॉर्म (Excellent)

          3-5 क्रेडिट के साथ पास (Credit Pass)

          6-7 न्यूनतम पास स्तर (Basic Pass)

          8-9 फेल (Fail)

            APRIL 30, 2025 / 11:28 AM IST

            ICSE board result 2025 class 10: नहीं होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

            काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 2024 से कम्पार्टमेंट परीक्षाओं पर रोक लगा दी थी। इसके बजाय बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की रि-चेकिंग और सुधार परीक्षाएं शुरू की हैं। ऐसे में जो छात्र परीक्षा के उसी साल अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। वो CISCE सुधार परीक्षा अधिकतम दो विषयों के लिए दे सकते हैं।

              APRIL 30, 2025 / 11:18 AM IST

              ICSE board result 12th 2025: छात्र ऐसे चेक करें नतीजे

              सबसे पहले छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर विजिट करना होगा।

              इसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।

              अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।

              फिर इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आने लगेगा।

              छात्र रिजल्ट चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।

                APRIL 30, 2025 / 11:13 AM IST

                ICSE board result 10th 2025: 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित

                CISCE ने ISC रिजल्ट 2025 और ICSE रजिल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट -cisce.org पर फौरन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र सीधे लिंक के जरिए भी अपने नतीजे देख सकते हैं।

                https://tmgr-98fkj2l4xmvz7q2wa9pl.trafficmanager.net/

                  APRIL 30, 2025 / 11:04 AM IST

                  ICSE ISC Board Result 2025 Live: पिछली बार 10वीं में भी लड़कियों ने मारी थी बाजी

                  पिछले सालआईसीएसई परीक्षा का रिजल्ट कुल 98.19 फीसदी आया था। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन पिछली बार किया था। लड़कियों का रिजल्ट 98.92 फीसदी औरर लड़कों का 97.53 फीसदी रिजल्ट आया था।

                    APRIL 30, 2025 / 10:44 AM IST

                    CISCE ICSE board sarkari result 2025: लॉगइन के लिए इन चीजों की होगी जरूरत

                    10वीं और 12वीं के छात्रों को नतीजे देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करना होगा। इसके लिए छात्रों के पास अपना विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर होना चाहिए। ये क्रेडेंशियल cisce.org और results.cisce.org दोनों से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए जरूरी है। किसी भी लॉगिन समस्या के मामले में, छात्रों को तुरंत अपने संबंधित स्कूल अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

                      APRIL 30, 2025 / 10:23 AM IST

                      ICSE board result 2025 check online: स्कूल करियर पोर्टल के जरिए देख सकते हैं नतीजे

                      स्कूल प्रिंसिपल और एडमिनिस्ट्रेटर स्कूल-वार नतीजों का डेटा डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें CISCE करियर पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसमें पूरा उत्तीर्ण प्रतिशत, विषय-वार प्रदर्शन और अन्य जानकारी रहती है। छात्रों की मार्कशीट स्कूल से दी जाएगी। जिसमें स्कूल की मुहर लगी होगी।

                        APRIL 30, 2025 / 10:01 AM IST

                        ICSE board result link 2025: पिछले साल कब जारी हुए थे नतीजे

                        पिछले साल CISCE ICSE की परीक्षाएं 28 मार्च को खत्म हो गईं थी। नतीजे 6 मई को घोषित किए थे। रिजल्ट 99.47 फीसदी दर्ज किया गया था। परीक्षा में 2,695 स्कूलों के छात्र शामिल हुए थे। जिसमें 82.48 फीसदी (2,223) स्कूलों ने 100 फीसदी रिजल्ट हासिल किया था। कहने का मतलब ये हुआ कि इन स्कूलों के एक भी छात्र फेल नहीं हुए थे।

                          APRIL 30, 2025 / 9:38 AM IST

                          ICSE board Results 2025: कब हुईं थीं 10वीं और 12वीं की परीक्षा

                          आईसीएसई की 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 27 मार्च तक कराई गईं थी। वहीं आईएससी 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से लेकर 5 अप्रैल तक आयोजित की गईं थी। इस साल 10वीं में 2.53 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। वहीं 12वीं में 1 लाख छात्र शामिल हुए।

                            APRIL 30, 2025 / 9:24 AM IST

                            ICSE Board Result: 10वीं और 12वीं के नतीजे कहां देखें?

                            ICSE 2025 के 10वीं के नतीजे और ISC 12वीं रिजल्ट 2025 के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को cisce.org और results.cisce.org पर विजिट करना होगा।

                              APRIL 30, 2025 / 8:55 AM IST

                              CISCE ICSE, 10th ISC 12th Result 2025: छात्र 11 बजे नतीजे करें डाउनलोड

                              काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज यानी 30 अप्रैल 2025 को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे। आईसीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके बाद छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।

                                APRIL 30, 2025 / 8:27 AM IST

                                CISCE ICSE, 10th ISC 12th Result 2025: 10वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

                                छात्रों को ICSE कक्षा 10वीं परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में 33 फीसदी अंक लाना जरूरी है। इसके साथ ही कुल नंबरों में 33 फीसदी अंक लाना जरूरी है। तभी पास घोषित किया जाएगा।

                                  APRIL 30, 2025 / 8:14 AM IST

                                  CISCE ICSE, 10th ISC 12th Result 2025: बोर्ड ने रोकी टॉपर्स के ऐलान की परंपरा

                                  पिछले साल से CISCE बोर्ड ने छात्रों के अनहेल्दी कॉम्पिटिशन न हो, इसके चलते ICSE और ISC टॉपर्स के नामों की घोषणा नहीं की जाती है। साल 2024 से इस परंपरा पर रोक लगा दी गई थी। लिहाजा इस साल भी टॉपर्स के ऐलान की संभावना बेहद कम है।

                                    APRIL 30, 2025 / 8:00 AM IST

                                    CISCE ICSE, 10th ISC 12th Result 2025: छात्रों को मिलेगी रि-चेकिंग की सुविधा

                                    कक्षा 10 और 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद अगर छात्र संतुष्ट नहीं है तो रि-चेकिंग की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। यह सुविधा 4 मई 2025 तक मिल सकती है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाएं। “Public Services” के ऑप्शन पर क्लिक करें। ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें। नए यूजर्स पहले रजिस्ट्रेशन करें। स्कूल छात्रों की तरफ ने “Career” पोर्टल पर जाकर रि-चेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

                                      APRIL 30, 2025 / 7:31 AM IST

                                      CISCE ICSE, 10th ISC 12th Result 2025: डिजीलॉकर पर भी चेक करें नतीजे

                                      सबसे पहले डिजीलॉकर पोर्टल https://results.digilocker.gov.in/ पर जाएं।

                                      अब सीआईएससीई रिजल्ट के सेक्शन पर जाएं।

                                      कक्षा 10वीं रिजल्ट/कक्षा 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

                                      यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

                                      जरूरी डिटेल एंटर करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा।

                                        APRIL 30, 2025 / 7:15 AM IST

                                        CISCE ICSE, 10th ISC 12th Result 2025: सुबह 11 बजे आएंगे नतीजे

                                        सीआईएससीई बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं रिजल्ट आज यानी 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर देख सकते हैं।

                                          APRIL 30, 2025 / 7:12 AM IST

                                          CISCE ICSE, 10th ISC 12th Result 2025: पिछले दो सालों में कैसा रहा ICSE और ISC का रिजल्ट

                                          साल 2024 में, CISCE ने 6 मई को ICSE कक्षा 10 के नतीजे घोषित किए, जिसमें 99.47% का जबरदस्त पासिंग पर्सेंटेज दर्ज किया गया। परीक्षा में कुल 2,695 स्कूलों ने भाग लिया, और उनमें से 2,223 (82.48%) ने 100% पासिंग पार्सेंटेज हासिल की। साल 2023 में, ICSE और ISC के नतीजे 14 मई को घोषित किए गए, जो 27 फरवरी से 29 मार्च तक चलीं परीक्षाओं के बाद आउट हुआ था। लगातार शानदार प्रदर्शन के ट्रेंड को बनाए रखते हुए CISC के स्कूलों शानदार रिजल्ट दिया था।

                                            APRIL 30, 2025 / 7:12 AM IST

                                            CISCE ICSE, 10th ISC 12th Result 2025: SMS के जरिए भी छात्र चेक कर सकते हैं रिजल्ट

                                            ऑनलाइन के अलावा छात्र SMS के जरिए भी अपना ICSE, ISC Result 2025 रिजल्ट देख सकते हैं। ICSE यूनिक ID या ISC यूनिक ID टाइप करके उसे इन नंबर- 09248082883 पर भेजें। CISCE ने बताया कि ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल सुबह 11 बजे जारी कर दिया जाएगा।

                                              APRIL 30, 2025 / 7:12 AM IST

                                              CISCE ICSE, ISC Result 2025: कैसे चेक करें?

                                              छात्र इन आसान तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

                                              ऑफिशियल CISCE वेबसाइट: cisce.org पर जाएं।

                                              ‘ICSE/ISC 2025 Examination Result’ के लिंक पर क्लिक करें।

                                              अपना UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

                                              'Submit' पर क्लिक करें।

                                              आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

                                              भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट भी लें।

                                                APRIL 30, 2025 / 7:10 AM IST

                                                CISCE ICSE, ISC बोर्ड के नतीजे आज होंगे जारी

                                                मनीकंट्रोल हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज CISCE ICSE, ISC के नतीजे आने वाले हैं। सबसे पहले और सटीक नतीजे जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।