Get App

CLAT 2026: क्लैट परीक्षा के नतीजे जारी, पीजी टॉपर्स में दिल्ली के कैंडिडेट रहे आगे

CLAT 2026: क्लैट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ये परिणाम देख सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। क्लैट के पीजी टॉपर्स में दिल्ली के कैंडिडेट ने इस बार बाजी मारी है। आइए जानें कितना गया हाई स्कोर

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2025 पर 5:49 PM
CLAT 2026: क्लैट परीक्षा के नतीजे जारी, पीजी टॉपर्स में दिल्ली के कैंडिडेट रहे आगे
क्लैट परीक्षा में इस बार कुल 92,000 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

CLAT 2026: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ (Consortium of National Law Universities) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। क्लैट परीक्षा में इस बार कुल 92,000 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से परीक्षा के लिए कुल 96.01% उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। इन उम्मीदवारों में से 57% महिलाएं, 43% पुरुष और नौ ट्रांसजेंडर हैं। इस बार परीक्षा में 75,009 अंडरग्रेजुएट परीक्षा में शामिल हुए और 17,335 पोस्टग्रेजुएट परीक्षा में शामिल हुए थे।

क्लैट 2026 परीक्षा 7 दिसंबर को 25 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के 126 केंद्रों पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) और अन्य कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट लॉ प्रोग्राम के लिए आयोजित की गई थी। पूरी जानकारी CLAT 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

इस बार क्लैट 2026 परीक्षा की खास बात ये रही कि टॉप 100 में महिलाओं की तुलना में पुरुषों ने बेहतर प्रदर्शन किया। पहले 100 में 36 महिलाएं सफल रहीं, जबकि 64 पुरुष इसमें शामिल हैं। क्लैट 2026 यूजी में सर्वाधिक अंकों का स्कोर 112.75 रहा। क्लैट 2026 की परीक्षा में सबसे ज्यादा सफल परीक्षार्थी बेंगलुरु से रहे। इस शहर के 15 टॉपर्स ने टॉप 100 में जगह बनाई। वहीं, दूसरे नंबर पर दिल्ली का कब्जा रहा, जिसके आठ टॉपर्स हैं और सात टॉपर्स मुंबई तीसरे पायदान पर रही।

क्लैट 2026 पीजी परीक्षा में सर्वाधिक अंकों का स्कोर 104.25 रहा। इसमें, पहले नंबर पर 52 महिलाएं और 47 पुरुष आए हैं। इस वर्ग में नई दिल्ली सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला शहर है, जिसके टॉप 100 में 22 कैंडिडेट हैं। इनमें से 12 पुरुष और 10 महिलाएं हैं। जबलपुर दूसरे नंबर पर है, जिसके टॉप 100 में आठ टॉपर्स हैं और जयपुर 7 टॉपर्स के साथ तीसरे नंबर पर है।

इस तरह देखें अपना नतीजा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें