Get App

CSIR UGC NET December 2025: दिसंबर का सर्टिफिकेट एनटीए की वेबसाइट से करें डाउनलोड, पोर्टल पर एक्टिव हुआ लिंक

CSIR UGC NET December 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा परीक्षा खास तौर पर साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए होती है। एनटीए ने 18 दिसंबर 2025 को हुई इस परीक्षा के सर्टिफिकेट का लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया है। परीक्षार्थी अपने क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 07, 2026 पर 10:22 AM
CSIR UGC NET December 2025: दिसंबर का सर्टिफिकेट एनटीए की वेबसाइट से करें डाउनलोड, पोर्टल पर एक्टिव हुआ लिंक
यह परीक्षा 5 विषयों के लिए देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी।

CSIR UGC NET December 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा दे चुके उम्मीदवार काफी समय से अपने प्रमाणपत्र का इंतजार कर रहे थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इन सभी उम्मीदवारों को राहत देते हुए सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का सर्टिफकेट जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और अन्य क्रेडेंशियल की मदद से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। एजेंसी ने इसका लिंक अपने ऑनलाइन पोर्टल पर एक्टिव कर दिया है।

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता और पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित दिसंबर 2025 परीक्षा में 2 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा 5 अलग-अलग विषयों के लिए देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। विज्ञान वर्ग के उम्मीदवारों के लिए इस परीक्षा को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके जरिए उन्हें रिसर्च फेलोशिप, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश लेने का मौका मिलता है।

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें?

  • उम्मीदवार सबसे पहले सीएसआईआर नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • सर्टिफिकेट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें