Get App

CUET PG 2026 एग्जाम का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब से शुरू होगा एग्जाम

NTA ने CUET PG 2026 का पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच CBT मोड में होगी, जिसमें करीब 4.11 लाख छात्र शामिल होंगे। एग्जाम रोज दो से तीन शिफ्ट में आयोजित होगा। विस्तृत शेड्यूल nta.ac.in पर उपलब्ध है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 10:03 PM
CUET PG 2026 एग्जाम का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब से शुरू होगा एग्जाम
CUET PG 2026 की परीक्षा की शुरुआत 6 मार्च से होगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 की एग्जाम के लिए पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। CUET PG 2026 का ये एग्जाम 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। इस बार के एग्जाम में कुल 4,11,366 छात्र शामिल होने वाले हैं। सभी एग्जाम कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होंगी। एग्जाम हर दिन दो से तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार विस्तृत टाइम टेबल और अन्य जानकारी NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर देख सकते हैं।

पहला पेपर कौन सा होगा

CUET PG 2026 की परीक्षा की शुरुआत 6 मार्च से होगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार यह परीक्षा 6 मार्च के अलावा 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25, 26 और 27 मार्च 2026 को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहले दिन शिफ्ट-1 में योग (COQP21) का पेपर होगा। इसके साथ ही बायोमैकेनिक्स (COQP20), संस्कृत (LAQP03), उर्दू (LAQP37) और टेक्सटाइल डिजाइन (HUQP23) जैसे अन्य विषयों की परीक्षाएं भी शामिल हैं।

कब से होगा एग्जाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें