CUET UG 2025 Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) को स्थगित करने की तैयारी में है। 'द इंडियन एक्सप्रेस' को सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इस संबंध में आज यानी मंगलवार (6 मई) को आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले की 8 मई से शुरू होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा फिलहाल स्थगित हो सकता है। दो दिन बाद शुरू होने वाली एग्जाम के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की अभी तक कोई तैयारी नहीं है। NTA ने परीक्षा के लिए पूरा शेड्यूल या डेटशीट जारी नहीं की है। इसीलिए इसे स्थगित करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, अभी आधिकारिक बयान का इंतजार है।
