Get App

CUET UG 2025: कब आएगी प्रोविजनल आंसर की और कैसे करें चेक? जानिए पूरा स्टेप

NTA पहले तो CUET UG की प्रोविजनल आंसर Key जारी करेगा। उसके बाद उस पर आपत्तियां दर्ज करेगा। फिर फाइनल आंसर Key जारी होगी। उसी के आधार पर उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी होगा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 04, 2025 पर 5:47 PM
CUET UG 2025: कब आएगी प्रोविजनल आंसर की और कैसे करें चेक? जानिए पूरा स्टेप
प्रोविजनल आंसर Key के जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है

CUET UG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 की परीक्षा 3 जून को संपन्न करा ली है। अब NTA से जल्द ही प्रोविजनल आंसर की जारी करने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने यह प्रवेश परीक्षा दी है, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट, exams.nta.ac.in पर आंसर की जारी होने के बाद उसे देख सकेंगे। आइए आपको बताते हैं कब जारी हो सकते है आंसर और रिजल्ट।

रिजल्ट और आंसर की की संभावित तारीखें

NTA पहले तो CUET UG की प्रोविजनल आंसर Key जारी करेगा। उसके बाद उस पर आपत्तियां दर्ज करेगा। फिर फाइनल आंसर Key जारी होगी। उसी के आधार पर उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी होगा। NTA द्वारा जल्द ही इस के डेट और समय की घोषणा किए जाने की संभावना है, हालांकि, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जुलाई तक रिजल्ट जारी हो सकते हैं।

प्रोविजनल आंसर Key: जून 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

ऑब्जेक्शन विंडो: प्रोविजनल आंसर Key जारी होने के साथ ही यह खुलेगी, जिसके लिए 2-3 दिनों की अवधि मिलने की संभावना है।

फाइनल आंसर Key: आपत्तियों के सत्यापन के बाद जून के तीसरे सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

रिजल्ट घोषणा: जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के अंतिम सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, 28 जुलाई, 2025 तक परिणाम जारी हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें