Delhi Free Coaching: दिल्ली सरकार ने प्रतियोगी परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली सरकार के अनुसार, CUET और NEET के उम्मीदवारों को 1 अप्रैल से मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस मिलेंगी। इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूल के छात्रों को प्रतिष्ठित कॉलेजों में दाखिला लेने और मेडिकल एवं इंजीनियरिंग के लिए एंट्रेंस टेस्ट पास करने के बेहतर अवसर प्रदान करना है। एक आदेश के मुताबिक दिल्ली में सरकारी स्कूलों के 1,63,000 बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग परीक्षाओं के लिए फ्री में कोचिंग मिलेगी।
