Delhi University UG Admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने मंगलवार यानी 8 जुलाई, 2025 से अपने कॉमन सीट आवंटन सिस्टम (CSAS-UG) के तहत यूजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in के माध्यम से डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं। जो छात्र CUET UG 2025 एग्जाम पास कर चुके हैं वे अब अपनी पसंद के कॉलेज में एडमिशन के लिए अप्लाई करेंगे।
