Higher Education Body: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। इस सेशन में सरकार कई प्रमुख बिल लाने वाली है। उन्हीं में से एक है देश में उच्च शिक्षा को लेकर एक आयोग बनाने के लिए चल रही शिक्षा मंत्रालय की कवायद। दरअसल शिक्षा मंत्रालय देश में उच्च शिक्षा के लिए एक सिंगल रेगुलेटरी बॉडी 'भारतीय उच्च शिक्षा आयोग(HECI)' बनाने के लिए एक नया बिल तैयार कर रहा है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, सुकंता मजूमदार ने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। देश में उच्च शिक्षा के लिए पहले से ही यूजीसी और AICTE जैसे आयोग है। इसके बाद भी सरकार एक नया आयोग बनाने की तैयारी क्यों कर रही है? आइए आपको बताते हैं।