FMGE Result 2025 OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने बुधवार (13 अगस्त, 2025) को जून 2025 सेशन के लिए फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले मेडिकल साइंस के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट: natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। FMGE जून 2025 क्वेश्चन पेपर के सभी सवालों की समीक्षा संबंधित क्षेत्रों के फैकेल्टी मेंबर्स द्वारा की गई थी।
