Gate Result 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट- gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा। उम्मीदवार gate2025.iitr.ac.in के अलावा goaps.iitr.ac.in पर भी रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। यहां रिजल्ट 2025 डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध है।