Get App

GATE 2026 Result: 19 मार्च को आएगा गेट रिजल्ट, जानें कहां और कैसे काम आएगा इसका स्कोर?

GATE 2026 Result: गेट 2026 की परीक्षा दे चुके सभी उम्मीदवार बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। फरवरी में आयोजित की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की तारीखी घोषित की जा चुकी है। गेट 2026 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 19 मार्च को जारी किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 2:09 PM
GATE 2026 Result: 19 मार्च को आएगा गेट रिजल्ट, जानें कहां और कैसे काम आएगा इसका स्कोर?
इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।

GATE 2026 Result: फरवरी में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 की परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और अन्य शाखाओं में मास्टर और डॉक्टोरल पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं, आर्थिक सहायता पा सकते हैं, या पीएसयू में नौकरी के योग्य हो सकते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी (IIT-G) 19 मार्च, 2026 को के नतीजे घोषित करेगा।

आईआईटी गुवाहाटी ने ये परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 को आयोजित की थी। इस दौरान कुल 30 पेपर हुए थे। परीक्षा दो शिफ्ट में सीबीटी मोड में हुई थी, जिसमें लगभग 7 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसमें शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर 19 मार्च से अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकेंगे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनही पंजीकरण संख्या और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा। गेट 2026 की टॉपर लिस्ट 25 मार्च और स्कोरकार्ड 27 मार्च को जारी किया जाएगा।

स्कोरकार्ड 31 मई 2026 तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा। इस अवधि में अगर कोई उम्मीदवार स्कोरकार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है तो वे 500 रुपये शुल्क देकर 1 जून से 31 दिसंबर 2026 तक डाउनलोड कर सकेंगे। 1 जनवरी, 2027 से, GATE 2026 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा, GATE 2026 का स्कोरकार्ड परिणाम घोषित होने की तारीख से तीन साल तक वैध रहेगा।

इस तरह तय होगा गेट का स्कोर

उम्मीदवार द्वारा दिए जवाबों की जांच करने के बाद GATE स्कोर की गणना के लिए प्राप्त वास्तविक (रॉ) अंकों पर विचार किया जाएगा। कई सत्र के टेस्ट पेपर में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को उस पेपर के लिए सामान्य तय किए गए अंकों में बदला जाएगा। इस तरह, GATE स्कोर निर्धारित करने के लिए छात्र द्वारा प्राप्त अंक या नॉर्मलाइज्ड अंकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

इस तरह देखें अपने नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें