Get App

HBSE 10th Result 2026: आधिकारिक वेबसाइट पर देखें अपने नंबर, 10वीं का रिजल्ट हो चुका है जारी

HBSE 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के छात्रों का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस साल 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल की मदद से अपना स्कोर कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें कैसे देखें अपना रिजल्ट

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2026 पर 6:15 PM
HBSE 10th Result 2026: आधिकारिक वेबसाइट पर देखें अपने नंबर, 10वीं का रिजल्ट हो चुका है जारी
इस साल हरियाणा बोर्ड के 10वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 89.60% रहा है।

HBSE 10th Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) से 10 वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए आज बेहद अहम दिन है। एचबीएसई ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

इस साल हरियाणा बोर्ड के 10वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 89.60% रहा है। इस साल भी लड़कियों ने 10वीं कक्षा में कमाल किया है। इनका पास प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि 87.69% लड़के 10वीं कक्षा में सफलता दर्ज कर पाए। हरिणाया बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का आयोजन 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच किया गया था। इसमें लगभग 2.78 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। बीएसईएच 10वीं परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं। 80 अंकों के थ्योरी पेपर में कम से कम 26 अंक और 20 अंकों के प्रैक्टिकल/आंतरिक मूल्यांकन में कम से कम 7 अंक चाहिए।

वेबसाइट के अलावा यहां भी है रिजल्ट

DigiLocker ऐप/वेबसाइट : results.digilocker.gov.in (results.digilocker.gov.in in Bing)

SMS सेवा : बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

indiaresults.com: वैकल्पिक पोर्टल पर भी स्कोरकार्ड उपलब्ध है।

रिजल्ट कैसे देखें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें