HPBOSE 12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा। बोर्ड के रिजल्ट जारी करने से पहले इसकी तारीख और समय की जानकारी आधिकारिक रूप से दी जाएगी। छात्र अपना परिणाम HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकेंगे।
