IAF Agniveervayu 2026: इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने अग्निवीरवायु इंटेक 02/2027 और एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट (10+2/फार्मा) इंटेक 02/2027 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अपनी एप्लीकेशन सफलतापूर्वक सबमिट करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक भारतीय वायुसेना भर्ती पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगिन के जरिए अपना अलॉटेड एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं। भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर, 2026 को होने वाली है।
