भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका प्रभाव शैक्षणिक गतिविधियों पर भी पड़ने लगा है। हाल ही में भारतीय सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की गई कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। इसी स्थिति को देखते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2025 में आयोजित होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की शेष परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। ये कदम छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
