ICSI CSEET July 2025 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने 16 जुलाई को कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जुलाई 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। CSEET जुलाई 2025 के नतीजे संस्थान की वेबसाइट icsi.edu पर जारी कर दिए गए है। CSEET जुलाई 2025 की परीक्षा 5 जुलाई और 7 जुलाई को आयोजित की गई थी। ICSI ने CSEET 2025 जुलाई परीक्षा के परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि उम्मीदवारों को रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई भी फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी। यानी सभी को वेबसाईट से ही अपना रिजल्ट डाउनलोड करना होगा।
