इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 2025 की अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें रिफाइनरियों और विभिन्न ऑपरेशनल यूनिट्स में कुल 2,785 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 नवंबर 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार 18 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक इसमें आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसमें आवेदन करने से पहले इसकी आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी गई है।
