ISRO YUVIKA 2026: विज्ञान और अंतरिक्ष की दुनिया में दिलचस्पी रखने वाले स्कूली छात्रों के लिए भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने बहुत रोमांचकारी मौका पेश किया है। इसके तहत देश भर के स्कूलों से चुने गए छात्रों को इसरो में दो हफ्तों के लिए इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। खास बात ये है कि चुने गए छात्रों के आने-जाने और रहने-खाने का खर्चा भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी वहन करेगी। इस खास इंटर्नशिप योजना के लिए 27 फरवरी यानी कल से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं।
