Get App

JEE Main 2026 Registration Reopened: एनटीए ने फिर से खोली जेईई मेन सेशन 2 की रजिस्ट्रेशन विंडो, आखिरी मौका कल रात 9 बजे तक

JEE Main 2026 Registration Reopened: जेईई मेन 2026 के दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो को दोबारा खोल दिया है। एनटीए ने ये फैसला उन छात्रों के लिए किया है, जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने और फीस जमा करने के लिए और समय मांगा था। रिस्ट्रेशन विंड कल बंद कर दी जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 5:10 PM
JEE Main 2026 Registration Reopened: एनटीए ने फिर से खोली जेईई मेन सेशन 2 की रजिस्ट्रेशन विंडो, आखिरी मौका कल रात 9 बजे तक
रजिस्ट्रेशन विंडो आज दोपहर से खोली गई है और ये 13 मार्च को रात 9 बजे तक खुली रहेगी।

JEE Main 2026 Registration Reopened: जेईई मुख्य 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन करने से चूक गए छात्रों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (मेन) 2026 सेशन 2 के लिए एप्लीकेशन विंडो फिर से खोल दी है। एजेंसी ने ये फैसला उन छात्रों के अनुरोध के बाद किया है, जिन्होंने अपने फॉर्म जमा करने और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए और समय की मांग की थी।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन विंडो आज दोपहर से खोली गई है और ये 13 मार्च को रात 9 बजे तक खुली रहेगी। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की सुविधा 13 मार्च को रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। ये उन योग्य उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। टेस्टिंग एजेंसी ने कहा कि यह फैसला उन छात्रों को आखिरी मौका देने के लिए लिया गया है जो पहले तय डेडलाइन के अंदर आवेदन प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए थे।

एनटीए की ओर से जारी सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है, "ऑनलाइन आवेदन विंडो शुरू में 1 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 के बीच खोली गई थी। इसके बाद करेक्शन विंडो 27 से 28 फरवरी तक खुली थी। हालांकि, ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल बंद होने के बाद, एनटीए को छात्रों से कई अनुरोध मिले थे, जिसमें जेईई (मेन) 2026 सेशन-2 आवेदन जमा करने और एप्लीकेशन फीस के पेमेंट के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल को बढ़ाने या फिर से खोलने की मांग की गई थी। इसके जवाब में, एनटीए ने 12 मार्च (दोपहर) से 13 मार्च (रात 9:00 बजे) तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के लिए जेईई (मेन) 2026 सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल को फिर से खोलने का फैसला किया है, जिसमें 13 मार्च, 2026 को रात 11:50 बजे तक फीस पेमेंट की इजाज़त है।"

जेईई (मेन) 2026 सेशन-2 का आयोजन कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक भारत में और भारत के बाहर कुछ शहरों में किया जाएगा।

JEE Main 2026 सेशन 2: जरूरी तारीखें

रजिस्ट्रेशन शुरू : 12 मार्च, 2026 (दोपहर)

रजिस्ट्रेशन बंद : 13 मार्च, 2026 - रात 9:00 बजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें