Get App

JEE Mains Result 2025: जेईई मेन्स सेशन-2 रिजल्ट 19 अप्रैल को होगी जारी, Final Answer Key की घोषणा आज

JEE Mains Result 2025 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया है कि जेईई मेन्स 2025 सेशन 2 की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर शुक्रवार (18 अप्रैल) दोपहर दो बजे जारी की जाएगी। इससे पहले गुरुवार शाम को आंसर की जारी की गई थी, लेकिन कुछ घंटे बाद उसका लिंक अचानक से गायब हो गया, जिस पर छात्र भड़क गए। NTA ने बताया कि पेपर 1 (BE/BTech) के लिए जेईई मेन 2025 सेशन 2 के रिजल्ट 19 अप्रैल यानी शानिवार को जारी किए जाएंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 18, 2025 पर 12:05 PM
JEE Mains Result 2025: जेईई मेन्स सेशन-2 रिजल्ट 19 अप्रैल को होगी जारी, Final Answer Key की घोषणा आज
JEE Mains Result 2025 Date: गुरुवार शाम को फाइनल आंसर की जारी करने के कुछ घंटे बाद हटा लिया गया था

JEE Mains Result 2025 Date: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम JEE-मेन्स (BE/BTech) सेशन 2 का रिजल्ट जारी होने की तारीख सामने आ गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानी शनिवार (19 अप्रैल, 2025) को JEE (Joint Entrance Exam- Main) मेन्स 2025 सेशन 2 के नतीजे घोषित करेगा। इससे लाखों इंजीनियरिंग उम्मीदवारों में उत्साह का माहौल है। छात्र बेसब्री से स्कोरकार्ड और JEE एडवांस्ड एलिजिबिलिटी के लिए कट-ऑफ का इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, एनटीए आज यानी शुक्रवार (18 अप्रैल) को दोपहर 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की जारी करेगा।

NTA ने गुरुवार (17 अप्रैल) शाम को आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की जारी की थी। लेकिन कुछ घंटे बाद इसे हटा लिया गया। अभी तक, आधिकारिक वेबसाइट पर केवल प्रोविजनल आंसर की ही उपलब्ध है। इसके बाद रिपोर्ट में कहा गया कि NTA जेईई मेन 2025 के नतीजों के साथ फाइनल आंसर की भी जारी करेगी। लेकिन अब एनटीए ने इस आज दोपहर में जारी करने की घोषणा कर दी है।

सेशन 2 के लिए करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसके नतीजे NIT, IIIT में एडमिशन और JEE एडवांस्ड के माध्यम से प्रतिष्ठित IIT के लिए एलिजिबिलिटी निर्धारित करेंगे। NTA दोनों सत्रों के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय रैंक (AIR) लिस्ट भी जारी करेगा। जेईई मेन्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in लिंक पर अपने रिजल्ट का स्टेटस चेक कर सकेंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन्स का अप्रैल सेशन एग्जाम 2 से 9 अप्रैल के बीच आयोजित किया था। एग्जाम का आयोजन 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को करवाया गया था। जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in जेईई मेन 2025 आसंर की का लिंक भी उपलब्ध कराएगी। NTA ने 11 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। जबकि 13 अप्रैल तक उस पर आपत्तियां मांगी गई थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें