Get App

Jharkhand Board 12th Result 2026: छात्र परेशान, खत्म नहीं हो रहा 12वीं रिजल्ट का इंतजार, जानें ताजा अपडेट और रिजल्ट देखने का तरीका

Jharkhand Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 12वीं के छात्र रिजल्ट न आने से परेशान हैं। 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। आइए जानें रिजल्ट पर जेएसी की तरफ से क्या है ताजा अपडेट और छात्र कहां और कैसे देख सकेंगे अपना 12वीं कक्षा का रिजल्ट

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2026 पर 1:02 PM
Jharkhand Board 12th Result 2026: छात्र परेशान, खत्म नहीं हो रहा 12वीं रिजल्ट का इंतजार, जानें ताजा अपडेट और रिजल्ट देखने का तरीका
जेएसी तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेगा।

Jharkhand Board 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके 3 लाख से अधिक छात्र रिजल्ट न आने से परेशान हैं। हर गुजरते दिन के साथ छात्रों और उनके अभिभावकों की बेचैनी बढ़ रही है। फिलहाल बोर्ड ने रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय घोषित नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। जेएसी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेगा।

पिछले साल यानी 2025 में झारखंड बोर्ड ने 31 मई को तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया था। इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस बार भी मई के आखिर तक नतीजे आ सकते हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक 12वीं के नतीजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेरिट लिस्ट फाइनल की जा रही है। बता दें, इस साल कक्षा बारहवीं की परीक्षा 03 फरवरी से लेकर 23 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी। इसमें 3 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। आइए जानें रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र कहां और कैसे अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

रिजल्ट के ठिकाने

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में उपलब्ध रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं :

आधिकारिक वेबसाइट्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें