Get App

जेएनयू में एडमिशन को लेकर आया बड़ा अपडेट, बढ़ गई लास्ट डेट

JNU Admission 2025: JNU ने एकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए अंडरग्रेजुएट और COP कोर्सों में एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ाकर अब 17 जुलाई 2025 कर दी है। पहले यह तारीख 15 जुलाई थी। इच्छुक उम्मीदवार jnuee.jnu.ac.in वेबसाइट पर जाकर एनटीए एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2025 पर 11:34 PM
जेएनयू में एडमिशन को लेकर आया बड़ा अपडेट, बढ़ गई लास्ट डेट
छात्रों को अपने एनटीए एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा

JNU Admission 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एडमिशन के लिए आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अंडरग्रेजुएट कोर्स और सर्टिफिकेट ऑफ प्रॉफिशिएंसी (COP) प्रोग्राम मे प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2025 थी, इसे बढ़ाकर अब 17 जुलाई 2025 कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक जेएनयू में अंडरग्रेजुएट कोर्स और सर्टिफिकेट ऑफ प्रॉफिशिएंसी (COP) एडमिशन के लिए फॉर्म नहीं भरा है तो तुरंत इसकी आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अपना एप्लिकेशन फॉर्म भर लें।

फॉर्म के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को अपने एनटीए एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। ये एडमिशन CUET UG परीक्षा के जरिए एकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए होंगे।

कब खुलेगा करेक्शन विंडो

अगर आपके फॉर्म में कोई करेक्शन करना है तो इसके लिए यूनिवर्सिटी 16 जुलाई 2025 से करेक्शन विंडो खोलेगी, आप 17 जुलाई तक अपने फॉर्म में सुधार कर पाएंगे। आवेदन से पहले छात्र ई-प्रॉस्पेक्टस में दी गई योग्यता शर्तें ध्यान से पढ़कर सुनिश्चित कर लें कि वे सभी मानदंडों को पूरा करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें