Get App

Kerala LSS USS Result 2025: एलएसएस-यूएसएस परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

Kerala LSS USS Result 2025: केरल बोर्ड ने साल 2025 की LSS और USS स्कॉलरशिप परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब bpekerala.in वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 15, 2025 पर 9:03 AM
Kerala LSS USS Result 2025: एलएसएस-यूएसएस परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
यदि रिजल्ट चेक करते समय किसी तरह की दिक्कत आती है, तो छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं

केरल पब्लिक एग्जामिनेशन बोर्ड ने वर्ष 2025 के लिए लोअर सेकेंडरी स्कॉलरशिप (LSS) और अपर सेकेंडरी स्कॉलरशिप (USS) परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। हर साल आयोजित होने वाली ये परीक्षाएं राज्य के मेधावी छात्रों की पहचान करने और उन्हें शैक्षणिक रूप से प्रोत्साहित करने के लिए कराई जाती हैं। इस बार भी हजारों छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था और अब वे बेसब्री से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे थे। अब सभी परीक्षार्थी bpekerala.in वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा परिणाम को ऑनलाइन जारी करने का उद्देश्य ये है कि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे घर बैठे ही अपने अंकों की जानकारी प्राप्त कर सकें। इस स्कॉलरशिप योजना के तहत योग्य छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रख सकें।

क्या होती है LSS और USS परीक्षा?

LSS और USS परीक्षाएं हर साल केरल राज्य में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करने और उन्हें स्कॉलरशिप देने के लिए आयोजित की जाती हैं। LSS परीक्षा निचली कक्षा के छात्रों के लिए और USS परीक्षा ऊपरी कक्षा के छात्रों के लिए होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें