Get App

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2025: 22 सितंबर तक ऑनलाइन करें आवेदन, 10-12वीं के आगे भी पढ़ाई में मदद करेगा एलआईसी

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2025: इस योजना के जरिए निगम गरीब वर्ग के मेधावी छात्रों की पढ़ाई में मदद करना चाहता है। इस स्कॉलरशिप के लिए निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। छात्रों के 10वी-12वी में 60% अंक होने चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2025 पर 7:40 PM
LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2025: 22 सितंबर तक ऑनलाइन करें आवेदन, 10-12वीं के आगे भी पढ़ाई में मदद करेगा एलआईसी
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा में मदद करेगी एलआईसी की स्कॉलरशिप।

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2025:भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा में मदद देने के लिए छात्रवृत्ति का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एलआईसी की गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप स्कीम सरकार या प्राइवेट कॉलेज, यूनिवर्सिटी में सामान्य या मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले ईडब्लूएस श्रेणी के छात्रों को आर्थिक मदद मुहैया कराती है।

इसके तहत छात्रों को कोर्स पूरा होने तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। एलआईसी की इस स्कॉलरशिप योजना लड़कियों के लिए विशेष योजना है, जिसके तहत दो साल के लिए छात्रवृत्ति की पैसा दिया जाता है। ये छात्रवृत्ति उस स्थिति में बंद होती है, जब किसी छात्र को कोर्स इंटर्नशिप या स्टाइपेंड मिलना शुरू हो जाता है। इस छात्रवृत्ति को प्राप्त करने के लिए इच्छुक और योग्य स्टूडेंट्स 22 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

एलआईसी की ये स्कॉलरशिप सिर्फ उन छात्रों को दी जाती है, जिनके परिवार की सालाना आय 4.5 लाख रुपये से कम है। यह स्कॉलरशिप पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए लागू नहीं होगी।

10वीं-12वीं में होने चाहिए 60% अंक

10वीं के बाद : शैक्षिक वर्ष 2022-23, 2023-24 या 2024-25 में 10वीं में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।

12वीं के बाद : शैक्षिक वर्ष 2022-23, 2023-24 या 2024-25 में 12वीं में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें