Get App

Maharashtra RTE Lottery Result 2026 today: 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों के भविष्य का आज होगा फैसला, जानें कैसे चेक करें आरटीई लॉटरी रिजल्ट में बच्चे का नाम

Maharashtra RTE Lottery Result 2026 today: महाराष्ट्र आरटीई लॉटरी रिजल्ट 2026 आज जारी किया जाएगा। ये रिजल्ट 2.8 लाख से ज्यादा आवेदकों के भविष्य का फैसला करेगा। आइए जानें महाराष्ट शिक्षा विभाग आरटीई लॉटरी रिजल्ट कब जारी करेगा और इसमें आज अपने बच्चे का नाम कैसे देख सकेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 2:34 PM
Maharashtra RTE Lottery Result 2026 today: 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों के भविष्य का आज होगा फैसला, जानें कैसे चेक करें आरटीई लॉटरी रिजल्ट में बच्चे का नाम
आरटीई प्रवेश व्यवस्था का मकसद सभी को शिक्षा का बराबर मौका देना है।

Maharashtra RTE Lottery Result 2026 today: महाराष्ट्र राज्य के ढाई लाख से ज्यादा छात्रों के भविष्य का फैसला आज महाराष्ट्र आरटीई लॉटरी रिजल्ट के जरिए होगा। महाराष्ट्र आरटीई लॉटरी रिजल्ट 2026 राज्य के स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश का अहम पड़ाव है। इसके तहत राज्य के स्कूलों में प्रवेश पाने वाले छात्रों के नामों की सूची आज जारी की जाएगी। प्रवेश के लिए कंप्यूटराइज्ड लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा हो गई है। अधिकारी 10 अप्रैल, 2026 को नियमित चयन सूची जारी करेंगे। इस साल कुल 2,89,609 आवेदन मिले हैं। लॉटरी रिजल्ट में चुने गए उम्मीदवारों को सीटें मिलनी शुरू हो जाएंगी। अधिकारियों ने परिवारों को डेडलाइन के अंदर प्रोसेस पूरा करने की सलाह दी है।

बता दें, महाराष्ट्र के स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत 25% आरक्षित सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में इस योजना के लिए क्वालीफाई करने वाले माता पिता अपने बच्चों को दाखिला दिलवाने के लिए तय तिथियों में फॉर्म भर सकते हैं। महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य वंचित समूहों के बच्चों को राज्य भर के विभिन्न स्कूलों में 25% आरक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें सेल्फ फाइनेंस और गैर-सहायता प्राप्त संस्थान, पुलिस वेलफेयर स्कूल और नगरपालिका स्कूल शामिल हैं।

आरटीई पात्रता मानदंड 2026 श्रेणी और दस्तावेज

कैटेगरी इनकम लिमिट जरूरी डॉक्यूमेंट्स

EWS (ओपन कैटेगरी) हर साल ₹1 लाख से कम इनकम सर्टिफिकेट

SC/ST कोई इनकम कंडीशन नहीं जाति सर्टिफिकेट

VJ/NT/OBC/SBC कोई इनकम कंडीशन नहीं जाति सर्टिफिकेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें