Get App

MP Board Result 2026: 15 से 20 अप्रैल के बीच आएंगे एमपी बोर्ड के रिजल्ट? 10वीं-12वीं के छात्र जानें कहां और कैसे देखें अपना रिजल्ट

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। दोनों कक्षाओं का परिणाम 15 से 20 अप्रैल तक जारी होने का अनुमान है। आइए जानें 10वीं और 12वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम कब और कहां जारी होगा और इसे कैसे देख सकेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 12:00 PM
MP Board Result 2026: 15 से 20 अप्रैल के बीच आएंगे एमपी बोर्ड के रिजल्ट? 10वीं-12वीं के छात्र जानें कहां और कैसे देखें अपना रिजल्ट
एमपी बोर्ड का रिजल्ट 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 के बीच घोषित हो सकता है।

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्र अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस साल तकरीबन 16 लाख से अधिक छात्रों ने एमपी बोर्ड की परीक्षा दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम 15 से 20 अप्रैल के बीच जारी किया जाएगा। दोनों कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी होगा।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के लिए 10वीं-12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बोर्ड किसी भी समय एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमपी बोर्ड का रिजल्ट 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 के बीच घोषित हो सकता है। बोर्ड दोपहर 1 बजे या 4 बजे के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट घोषित करता है। इसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर एमपी बोर्ड के रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाता है।

एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर विजिट करें।
  • ‘HSC (10th)’ या ‘HSSC (12th)’ रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें