Get App

MP Board 10th-12th Result 2026: आज आज रहा है एमपी बोर्ड का रिजल्ट, 11 बजे से पहले यहां कर लें रजिस्टर

MP Board 10th-12th Result 2026: एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट आज 11 बजे जारी होगा। राज्य के सीएम मोहन यादव एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। आइए जानें छात्रों को रिजल्ट घोषित होने से पहले क्या तैयारी करनी है और मोबाइल एप पर कैसे देखें रिजल्ट

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2026 पर 10:01 AM
MP Board 10th-12th Result 2026: आज आज रहा है एमपी बोर्ड का रिजल्ट, 11 बजे से पहले यहां कर लें रजिस्टर
मुख्य मंत्री मोहन यादव आज सीएम आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम घोषित करेंगे।

MP Board 10th-12th Result 2026: एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम आज दिन में 11 बजे जारी किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव आज सीएम आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम घोषित करेंगे। रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी। टॉपरों को बाद में इनाम भी मिलेगा। इसलिए छात्रों को रिजल्ट जारी होने से पहले कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए, ताकि ऐन समय पर उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइट रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट एमपीबीएसई मोबाइल ऐप (MPBSE MOBILE App) और एमपी मोबाइल ऐप (MP Mobile App) पर भी जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है और छात्रों को अपने नंबर देखने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि रिजल्ट जारी होने से पहले ये एप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर जरूर प्रक्रिया पूरी कर लें।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों की सुविधा के लिए कई  वेबसाइटों सहित विभिन्न स्रोतों के जरिए परिणाम देखने की व्यवस्था की है। छात्र अपना रिजल्ट मोबाइल ऐप, डिजिलॉकर के माध्यम से भी आसानी से देख सकेंगे। मोबाइल एप पर एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 2026 देखने के लिए Google Play Store पर जाकर MPBSE MOBILE App या MP Mobile App Download करना होगा। फिर Know Your Result आप्शन का चयन कर विद्यार्थी को अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या डालकर सब्मिट करना होगा। इसके अलावा छात्र और अभिभावक Digilocker के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर क्लिक कर सकते हैं।

रिजल्ट के लिए वेबसाइट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें