MP Board Result Highlights: इस साल के MPBSE बोर्ड नतीजों ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रदेश की छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। 10वीं कक्षा में कुल 73.42% विद्यार्थी सफल रहे। 12वीं कक्षा में कुल 76.01% विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। छात्राओं का पासिंग परसेंटेज 79.41% रहा। छात्रों की सफलता का प्रतिशत 72.39% दर्ज किया गया
MP Board 10th 12th Result 2026 Highlights: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी कर दिया है। खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया। साथ ही टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी। सबसे पहले 12वीं के नतीजे जारी किए गए। इसके बाद 10वीं का रिजल्ट जार किया गया। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों- mpbse.mponline.gov.in, mpb
MP Board 10th 12th Result 2026 Highlights: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी कर दिया है। खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया। साथ ही टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी। सबसे पहले 12वीं के नतीजे जारी किए गए। इसके बाद 10वीं का रिजल्ट जार किया गया। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों- mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, digilocker.gov.in पर उपलब्ध होगा। छात्र अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड ने बहुत सारे छात्रों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरीके बनाए हैं, ताकि सभी को रिजल्ट देखने में दिक्कत न हो। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, रिजल्ट मोबाइल ऐप और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी चेक किया जा सकेगा।
ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?
अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इन आधिकारिक वेबसाइटों में से किसी एक पर जाएं:
होमपेज पर कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट वाला लिंक चुनें।
अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें।
सबमिट करने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकाल लें। भविष्य में काम आएगी।MP बोर्ड 2026 की परीक्षाओं में इस साल तकरीबन 16 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। शिक्षा मंडल के अनुसार, 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 9 लाख 7 हजार के करीब रही, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों का आंकड़ा 7 लाख तक पहुंचा।
मोबाइल ऐप से रिजल्ट कैसे देखें?
अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो और साइट खुलने में दिक्कत हो, तो आप मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं:
MPBSE Mobile App या MP Mobile App डाउनलोड करें।
ऐप में ‘Know Your Result’ या ‘अपना रिजल्ट जानें’ का ऑप्शन चुनें।
अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर सबमिट करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।ऐप से रिजल्ट देखना आसान और तेज हो सकता है, खासकर जब वेबसाइट पर बहुत सारे छात्र एक साथ रिजल्ट चेक कर रहे हों।
परीक्षा नकल-धोखाधड़ी मुक्त कराने के लिए बोर्ड ने सख्त इंतजाम किए थे- CCTV कैमरे लगाए गए, फ्लाइंग स्क्वॉड (चेकिंग टीमें) भेजी गईं और वीडियोग्राफी भी की गई। फिर भी पूरे प्रदेश में करीब 100 नकल के मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा मामले मुरैना जिले में दर्ज हुए, उसके बाद भोपाल रहा।
पास होने के लिए न्यूनतम अंक
छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं। अगर कोई छात्र किसी विषय में 33% अंक नहीं ला पाता है, तो उसे बोर्ड द्वारा शुरू किए गए नए नियम के अनुसार दोबारा परीक्षा देनी होगी।