MP Board 12th Result 2026 Released: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) के 12वीं कक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा कर परीक्षा देने वाले छात्रों ने इतिहास रचने का कारनामा कर दिया है। मुख्य मंत्री मोहन यादव ने अपने आवास पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा परिणाम 2026 आज दिन में 11 बजे जारी किया। सीएम यादव ने बताया कि इस साल 12वीं कक्षा में 76.01% छात्र सफल घोषित किए गए हैं।
सीएम यादव ने एमपी बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा के दौरान बताया कि इस साल एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% रहा, जबकि स्वाध्यायी छात्रों का रिजल्ट 30.60% दर्ज किया गया। शिक्षा विभाग के अनुसार, 12वीं कक्षा का परिणाम पिछले 16 सालों में सबसे श्रेष्ठ रहा है। इस साल घर से पढ़ाई करने वाले छात्रों ने निजी छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल भी 12वीं कक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41% रहा, जबकि छात्रों का 72.39% रहा। एमपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2026 में जिलेवार प्रदर्शन की बात करें तो झाबुआ पहले स्थान पर रहा, जबकि अनुपपुर दूसरे स्थान पर रहा। इस बार किसी भी छात्र को पूरक घोषित नहीं किया गया है। हालांकि, इस साल 12वीं कक्षा में करीब 1 लाख 99 हजार छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं।
इसी तरह एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा परिणाम 2026 में सरकारी स्कूलों का पासिंग प्रतिशत 76.80% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों का 68.64% रहा, जिससे पता चलता है कि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स में छात्राओं का दबदबा रहा। मेरिट लिस्ट में 378 छात्रों ने जगह बनाई, जिनमें 235 छात्राएं और 143 छात्र शामिल हैं। जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो, अनूपपुर 93.85% के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि आलीराजपुर 92.14% के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
बता दें, वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं इस वर्ष प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे।