MPBSE 10th-12th Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव ने समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम 2026 आज दिन में 11 बजे जारी किया। मुख्य मंत्री आवास पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम यादव ने दोनों कक्षाओं के परिणाम की घोषणा की। इसके साथ ही छात्रों ने 10वीं और 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले राज्य के छात्रों के नामों की लिस्ट भी जारी की है। इस साल दोनों कक्षाओं कुल % छात्र सफल घोषित किए गए हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 73.42 %रहा। एमपी बोर्ड 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक लाकर टॉप किया। लड़कियां इस साल भी चैंपियन रही हैं। शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.80% रहा और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 68.64% रहा सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से 8% बेहतर रहा। जबकि एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 76.01% रहा। 12वीं में 79.41% लड़कियां पास हुई हैं। 12वीं कक्षा में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। खुशी राय कॉमर्स स्ट्रीम में सफलता प्राप्त की है। इस साल स्वाध्यायी छात्रों का रिजल्ट 30.60% दर्ज किया गया
बता दें, पिछले साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का पासिंग प्रतिशत 76.22% रहा था। 10वीं कक्षा में 4,29,042 छात्रों ने फर्स्ट पोजिशन हासिल की थी। वहीं, लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा, जहां लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 79.27% और लड़कों का 73.21% था। पिछले साल कक्षा 12वीं का पासिंग प्रतिशत 74.48% रहा था।
दोनों कक्षाओं के सभी छात्र अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट सहित मोबाइल एप, डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। डिजिलॉकर एक ऑफिशियल प्लेटफॉर्म है, जहां छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और जरूरी डॉक्यूमेंट देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद MP बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की मार्कशीट भी यहां उपलब्ध होगी। छात्र अपने एडमिट कार्ड में दिए गए एग्जाम रोल नंबर/एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर पाएंगे।
इन पोर्टल पर देखें रिजल्ट
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं, इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक हुई थीं।
डिजीलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका
मोबाइल ऐप से देखें रिजल्ट
यहां भेजें SMS और देखें रिजल्ट