How to Check MP Board Result 2026: 11 बजते ही इन 4 तरीकों से देखें अपना रिजल्ट, तैयार रखें रोल नंबर और जरूरी क्रेडेंशियल

How to Check MP Board Result 2026: आज 11 बजते ही 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो जाएगा। दोनों कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट 4 तरीकों से देख सकते हैं। बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के साथ ही मोबाइल एप, डिजिलॉकर और एसएमएस पर रिजल्ट उपलब्ध होगा

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 11:14 AM
Story continues below Advertisement
दोनों कक्षाओं के छात्र रिजल्ट देखने के लिए यहां बताए जा रहे 4 तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

How to Check MP Board Result 2026: आज 11 बजे मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव एमपीबीएसई 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर देंगे। दोनों कक्षाओं के छात्र आज अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां बताए जा रहे 4 तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से आधिकारिक तौर पर पोर्टल, बोर्ड की एप, डिजिलॉकर और एसएमएस पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। आइए जानें इन्हें देखने का तरीका क्या है।

इन आधिकारिक पोर्टल पर देखें रिजल्ट

mpbse.nic.in


mpresults.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – mpresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर ‘MP Board 10th Result 2026’ या ‘MP Board 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एडमिट कार्ड पर दिया गया अपना एग्जाम रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘Submit’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आप अपनी मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

डिजीलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

  • डिजिलॉकर की वेबसाइट – digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें।
  • अब अपने अकाउंट से लॉगिन करें।
  • MPBSE रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
  • यहां अपना एग्जाम रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • आप मार्कशीट का PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।

मोबाइल ऐप से देखें रिजल्ट

  • MPBSE का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलकर ‘Know Your Result’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आप अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

यहां भेजें SMS और देखें रिजल्ट

  • कक्षा 10वीं के लिए अपने मोबाइल में टाइप करें: MPBSE10 Roll Number
  • कक्षा 12वीं के लिए टाइप करें: MPBSE12 Roll Number
  • अब इसे इन नंबर – 56263 पर भेज दें।
  • कुछ ही समय में आपका रिजल्ट SMS के जरिए आपको मिल जाएगा।

AP inter result 2026 today: कुछ ही देर में जारी होगा एपी बोर्ड इंटर 1 और 2 ईयर रिजल्ट, इन तरीकों से देखें अपना रिजल्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।