AP inter result 2026 today: कुछ ही देर में जारी होगा एपी बोर्ड इंटर 1 और 2 ईयर रिजल्ट, इन तरीकों से देखें अपना रिजल्ट

AP inter result 2026 today: आंध्र प्रदेश बोर्ड के इंटर पहली और दूसरी साल का रिजल्ट अब से कुछ ही देर में जारी कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इन तरीकों से अपना रिजल्ट आसानी से देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को हॉल टिकट नंबर और जरूरी क्रेडेंशियल तैयार रखने चाहिए

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 11:07 AM
Story continues below Advertisement
एपी इंटरमीडिएट 1st और 2nd ईयर के रिजल्ट 2026 सुबह 10:30 बजे जारी होगा।

AP inter result 2026 today: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश आज एपी इंटरमीडिएट 1st और 2nd ईयर के रिजल्ट 2026 सुबह 10:31 बजे जारी करेगा। इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन (IPE) में शामिल हुए छात्र हॉल टिकट नंबर और जरूरी क्रेडेंशियल्स की मदद से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख पाएंगे। इस साल, एग्जाम 23 फरवरी से 24 मार्च के बीच हुए थे, जिसमें 10.57 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 5.31 लाख से ज्यादा छात्रों ने फर्स्ट ईयर के एग्जाम दिए, जबकि 5.26 लाख से ज्यादा छात्रों ने सेकंड ईयर के एग्जाम दिए। बोर्ड दोनों रिजल्ट एक साथ जारी करेगा।

पीक ट्रैफिक के दौरान रिजल्ट आसानी से प्राप्त करने के लिए, छात्र माना मित्रा WhatsApp सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 9552300009 पर “Hi” मैसेज भेजना होगा। इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन करके, छात्रों अपने मार्क्स मेमो सीधे अपने मोबाइल फोन पर पा सकते हैं।

AP Inter Results 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें

छात्र अपना रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं :

  • ऑफिशियल वेबसाइट: bie.ap.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • हॉल टिकट नंबर और दूसरी ज़रूरी डिटेल्स डालें।
  • रिजल्ट देखने के लिए जानकारी सबमिट करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए मार्क्स मेमो डाउनलोड करके सेव कर लें।


छात्रों का रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा। एप पर रिजल्ट देखने के लिए छात्र यहां बताए जा रहे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं

डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करें

  • digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें।
  • एजुकेशन सेक्शन में जाएं।
  • संबंधित एग्जामिनेशन बोर्ड चुनें।
  • AP इंटर फर्स्ट ईयर या सेकंड ईयर रिजल्ट 2026 चुनें।
  • रिजल्ट देखने के लिए जरूरी डिटेल्स डालें।
  • डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।

AP इंटर मार्क्स मेमो में होगी ये जानकारी

आज जारी प्रोविजनल मार्क्स मेमो में छात्र का नाम, हॉल टिकट नंबर, सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स, टोटल स्कोर, ग्रेड और पास स्टेटस जैसी जरूरी जानकारी होगी। छात्रों को डॉक्यूमेंट में दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से वेरिफाई करना होगा।

छात्र ऑनलाइन मार्क्स मेमो का इस्तेमाल तुरंत प्रवेश के लिए कर सकते हैं, लेकिन ओरिजिनल सर्टिफिकेट बाद में संबंधित कॉलेजों के जरिए बांटे जाएंगे।

फेल छात्रों के पास होगा ये विकल्प

आज जारी होने एपी इंटर 1 एंड 2 ईयर परीक्षा परिणाम 2026 में असफल छात्रों के पास अपना साल बचाने के कुछ विकल्प होंगे। उन्हें सप्लीमेंट्री या कम्पार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। डिटेल्ड शेड्यूल रिजल्ट के साथ बताया जाएगा। जो छात्र अपने स्कोर से खुश नहीं हैं, वे हर सब्जेक्ट के लिए 100 रुपये देकर रीकाउंटिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह प्रोसेस अप्रैल के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है। उसी एकेडमिक साइकिल में अपनी परफॉर्मेंस बेहतर करने वाले छात्रों के लिए इम्प्रूवमेंट एग्जाम भी होंगे।

MP Board 10th-12th Result 2026: आज आज रहा है एमपी बोर्ड का रिजल्ट, 11 बजे से पहले यहां कर लें रजिस्टर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।