MP Board 10th-12th Result 2026: एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम आज दिन में 11 बजे जारी किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव आज सीएम आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम घोषित करेंगे। रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी। टॉपरों को बाद में इनाम भी मिलेगा। इसलिए छात्रों को रिजल्ट जारी होने से पहले कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए, ताकि ऐन समय पर उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइट रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट एमपीबीएसई मोबाइल ऐप (MPBSE MOBILE App) और एमपी मोबाइल ऐप (MP Mobile App) पर भी जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है और छात्रों को अपने नंबर देखने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि रिजल्ट जारी होने से पहले ये एप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर जरूर प्रक्रिया पूरी कर लें।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं इस वर्ष प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे थे।
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट कैसे चेक करें
डिजिलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर जाकर चेक किया जा सकेगा और डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकेगी।