MP Board 2nd Exam Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड से 2026 में 10वीं और 12वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा दे चुके राज्य के ढेरों छात्र रिजल्ट के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। इन सभी छात्रों का इंतजार माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) जल्द खत्म करने जा रहा है। बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी करने वाला है। छात्रों को किसी विषय में दोनों परीक्षा के बाद जिसमें सबसे ज्यादा नंबर मिले हैं, वही अंतिम मार्कशीट में दर्ज किए जाएंगे। एमपी बोर्ड द्वारा इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था।
