Get App

MP Board 5th, 8th Result 2026: शिक्षा मंत्री ने जारी किया 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट, 5वीं में 95%, तो 8वीं में 94% छात्र हुए पास

MP Board 5th, 8th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री ने आज दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी किया। 5वीं कक्षा में जहां 95.14% पास पर्सेंटेज रहा, वहीं 8वीं कक्षा में 93.83% कुल छात्र पास हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 4:31 PM
MP Board 5th, 8th Result 2026: शिक्षा मंत्री ने जारी किया 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट, 5वीं में 95%, तो 8वीं में 94% छात्र हुए पास
शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने 25 मार्च 2026 को RSKMP 5वीं और 8वीं का बोर्ड रिजल्ट घोषित किया।

MP Board 5th, 8th Result 2026: राज्य शिक्षा केंद्र (RSK), मध्य प्रदेश ने एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं 2026 के रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बुधवार, 25 मार्च 2026 को RSKMP 5वीं और 8वीं का बोर्ड रिजल्ट घोषित किया। रिजल्ट घोषित करने के बाद आधिकारिक पोर्टल पर लिंक एक्टिव हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और www.mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल 5वीं कक्षा में 95.14% छात्र हुए पास, जबकि 8वीं का पासिंग परसेंटेसेंटेज 93.83% रहा है।

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) के लिए यह साल ऐतिहासिक रहा है। इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट न केवल बेहतर रहा है, बल्कि इसमें एक बड़ा उछाल देखा गया है। इस साल के परिणामों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे राज्य में स्कूली शिक्षा के स्तर में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। पिछले तीन सालों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो प्रगति साफ दिखाई देती है:

5वीं का पासिंग परसेंटेसेंटेज

2026- 95.14%

2025- 90.97%

2024- 82.27%

8वीं का पासिंग परसेंटेसेंटेज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें