MP Board Result 5th 8th Highlights: मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने RSKMP 5वीं और 8वीं का बोर्ड रिजल्ट घोषित कर दिया है। कक्षां 5वीं में 95.14% छात्र हुए पास, जबकि 8वीं का पासिंग परसेंटेज 93.83% रहा है। बोर्ड रिजल्ट मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) और राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल- rskmp.in और www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है
MP Board 5th 8th Result 2026 Highlights: राज्य शिक्षा केंद्र (RSK), मध्य प्रदेश ने एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं 2026 के रिजल्ट आज यानी बुधवार (25 मार्च 2026) को जारी कर दिए। शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने RSKMP 5वीं और 8वीं का बोर्ड रिजल्ट घोषित कर दिया है। कक्षां 5वीं में 95.14% छात्र हुए पास, जबकि 8वीं का पासिंग परसेंटेज 93.83% रहा है। बोर्ड रिजल्ट
MP Board 5th 8th Result 2026 Highlights: राज्य शिक्षा केंद्र (RSK), मध्य प्रदेश ने एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं 2026 के रिजल्ट आज यानी बुधवार (25 मार्च 2026) को जारी कर दिए। शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने RSKMP 5वीं और 8वीं का बोर्ड रिजल्ट घोषित कर दिया है। कक्षां 5वीं में 95.14% छात्र हुए पास, जबकि 8वीं का पासिंग परसेंटेज 93.83% रहा है। बोर्ड रिजल्ट मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) और राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टलों rskmp.in और www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि अपने रोल नंबर या ID अभी से तैयार रखें। वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक घोषणा के अनुसार, कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट 25 मार्च, 2026 को दोपहर 1:30 बजे घोषित किए जाएंगे। मूल्यांकन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। अब रिजल्ट घोषणा के लिए तैयार हैं। पिछले साल परिणाम 28 मार्च को घोषित किए गए थे। हालांकि, इस वर्ष बोर्ड ने इन्हें थोड़ा पहले जारी करने का निर्णय लिया है।
छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वे नतीजे आने से पहले ही अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें। चूंकि बड़ी संख्या में छात्र एक ही समय पर अपने नतीजे देखेंगे, इसलिए हो सकता है कि वेबसाइट कुछ समय के लिए क्रैश हो जाए। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें।
कब हुई थी 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं?
मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी के बीच जारी की गई थी। कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 26 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थीं। जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक हुई थीं। इस बार इन परीक्षाओं में लगभग 23 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। अब छात्र रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2026 कैसे देखें?
छात्र राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) के आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपने यूनिक लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड का पालन करें:-
स्टेप 1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
स्टेप 2. फिर होमपेज पर दिख रहे 'Class 5 Result 2026' या 'Class 8 Result 2026' के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रिजल्ट देखने के लिए अब आपको अपने क्रेडेंशियल डालने होंगे।
स्टेप 4. इतना करते ही डिजिटल मार्कशीट आपके स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब विषय-वार अंक देखें और भविष्य के संदर्भ के लिए दस्तावेज डाउनलोड कर लें।मार्कशीट पर दी गई अहम जानकारी
मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपनी MP बोर्ड रिजल्ट शीट पर नीचे दी गई जानकारी को वेरिफाई करना चाहिए:-
क्वालिफाइंग स्टेटस (पास/फेल)