मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग हायर एजुकेशन संस्थानों में शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। एलिजिबल कैंडिडेट एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद इसमें आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 949 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
