संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में इस बार भी बिहार-झारखंड के अधिकारियों के संगठन NACS (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सिविल सर्वेंट्स) ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। संगठन से मार्गदर्शन प्राप्त 23 से अधिक अभ्यर्थी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए हैं। इनमें रैंक 4 राघव झुनझुनावाला और रैंक 11 यशस्वी राज वर्धन जैसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से संगठन का गौरव बढ़ाया है।
