Navy Children School Vacancy 2025: दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेवी चिल्ड्रेन स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्कूल ने इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ncsdelhi.nesnavy.in पर अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों पर भर्ती के आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर है। ध्यान रहे कि इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन नहीं किया जाएगा। नेवी चिल्ड्रेन स्कूल में भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म वेबसाइट से लेकर उसे भरकर स्कूल ऑफिस में 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक जमा करना है।
