NEET PG 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) 2 जून यानी आज NEET PG 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे nbe.edu.in पर लॉग इन करके इसे देख सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार को उनके परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी मिलेगी। इसकी मदद से वो ये जान पाएंगे की उसका एग्जाम किस शहर में होगा।