NEET PG 2025 Exam: करीब 2.5 लाख से अधिक मेडिकल उम्मीदवारों को प्रभावित करने वाले एक महत्वपूर्ण फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (30 मई) को अधिकारियों को NEET PG 2025 परीक्षा को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का निर्देश दिया। आदेश में कहा गया है कि मौजूदा दो शिफ्ट वाला मॉडल मनमानी पैदा करता है। उम्मीदवारों को समान अवसर नहीं देता है। इसी के साथ शीर्ष अदालत ने नीट-पीजी 2025 परीक्षा दो पालियों की बजाय एक पाली में आयोजित करने का निर्देश दिया।
