Get App

NEET PG 2026 Edit Window: एनबीईएमएस ने खोली फॉर्म में सुधार करने की विंडो, फॉर्म में अपनी फोटो या अन्य बदलावों के लिए 10 अगस्त तक मौका

NEET PG 2026 Edit Window: नीट पीजी की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों के लिए एनबीईएमएस ने सुधार विंडो खोल दी है। जो परीक्षा अपने डॉक्युमेंट या फोटो बदलाना चाहते हैं, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते है। सुधार विंडो 10 अगस्त तक खुली रहेगी। आइए जानें इसके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2026 पर 11:51 AM
NEET PG 2026 Edit Window: एनबीईएमएस ने खोली फॉर्म में सुधार करने की विंडो, फॉर्म में अपनी फोटो या अन्य बदलावों के लिए 10 अगस्त तक मौका
नीट पीजी 2026 का आयोजन इस साल 30 अगस्त 2026 को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

NEET PG 2026 Edit Window: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) हर साल मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करता है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परास्नातक (PG) का आयोजन इस साल 30 अगस्त 2026 को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एनबीईएमएस ने पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए सेलेक्टिव एडिट विंडो आज से खोल दी है।

इस सुधार विंडो की मदद से आवेदक अपनी अपलोड की गई तस्वीर और दूसरे डॉक्यूमेंट्स में मौजूद किसी भी गलती को ठीक कर सकेंगे। ध्यान देने वाली बात ये है कि करेक्शन विंडो की सुविधा का इस्तेमाल सिर्फ वही उम्मीदवार कर सकते हैं जिन्हें एनबीईएमएस ने उनके एप्लीकेशन में कमी के बारे में बताया है। यह सुविधा 10 अगस्त, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके जरिए परीक्षार्थियों को फोटोग्राफ, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान को संशोधित कर बदलने या अपलोड करने की इजाजत होगी। ये बदलाव करने के लिए, कैंडिडेट्स को अपने नीट पीजी 2026 डैशबोर्ड में लॉग इन करना होगा और स्क्रूटनी टैब पर काम करना होगा। यहां उन्हें फॉर्म में मौजूद कमियों की विस्तृत जानकारी मिलेगी।

नीट पीजी 2026 आवेदन : इमेज कैसे ठीक करें

कैंडिडेट नीट पीजी एप्लीकेशन 2026 में इमेज ठीक करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं :

  • ऑफिशियल NEET PG वेबसाइट पर जाएं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें