Get App

NEET UG 2026 Re-Exam Today: नीट यूजी के रण में आज फिर उतरेंगे 22.79 लाख छात्र, एनटीए ने जारी की एडवाइजरी परीक्षा केंद्र क्या लाएं और क्या नहीं

NEET UG 2026 Re-Exam Today: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आज देश और दुनिया के कई शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा। 22.79 छात्र इसमें हिस्सा लेंगे। एनटीए ने अपने एक्स हैंडल पर परीक्षार्थियों को बताया है कि आज परीक्षा केंद्र क्या लाएं और क्या नहीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2026 पर 8:00 AM
NEET UG 2026 Re-Exam Today: नीट यूजी के रण में आज फिर उतरेंगे 22.79 लाख छात्र, एनटीए ने जारी की एडवाइजरी परीक्षा केंद्र क्या लाएं और क्या नहीं
नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आज भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित होने जा रहा है।

NEET UG 2026 Re-Exam Today: आज रविवार, 21 जून का दिन डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले देश के तकरीबन 22.79 लाख परीक्षार्थियों के लिए बेहद अहम है। एक बार परीक्षा देने और पेपर लीक का दंश झेलने के बाद यह परीक्षार्थी और उनके अभिभावक आज एक बार फिर नीट यूजी 2026 के रण में विजय की कमना से उतरेंगे। यह परीक्षा इन सभी के अलावा देश सुरक्षा तंत्र और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की साख के लिए भी बेहद अहम है।

एनटीए आज 21 जून को होने वाले नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम के दिन के लिए जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं। परीक्षा से एक दिन पहले विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शेयर की गई एडवाइजरी में, एनटीए ने कैंडिडेट्स से परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड, एक वैलिड फोटो आइडेंटिटी कार्ड और दो पासपोर्ट-साइज फोटो ले जाने को कहा। साथ ही, परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा के दिन के लिए दिए गए सभी इंस्ट्रक्शंस को सख्ती से फॉलो करने की भी सलाह दी।

भारत के 551 शहरों में आज फिर परीक्षा देंगे छात्र

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आज भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगे। कम्पेनसेटरी समय के योग्य PwD/PwBD उम्मीदवारों शाम 6:20 बजे तक परीक्षा लिखने की इजाजत होगी। 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इस परीक्षा को सफल बनाने के लिए लगाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें