Get App

NEET UG 2026 Refund Update: नीट यूजी का रिफंड छात्रों के खातों में ट्रांसफर होना शुरू, अब तक 22 लाख में से सिर्फ 8.29 लाख ने अपडेट की बैंक डीटेल

NEET UG 2026 Refund Update: नीट यूजी 2026 के लिए एनटीए ने छात्रों की फीस रीफंड जारी करना शुरू कर दिया है। एनटीए के अपडेट के मुताबिक 22 लाख नीट यूजी परीक्षार्थियों में से सिर्फ 8.29 लाख छात्रों ने ही रीफंड के लिए आवेदन किया है। एजेंसी ने रीफंड के लिए रिमाइंडर जारी किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2026 पर 12:38 PM
NEET UG 2026 Refund Update: नीट यूजी का रिफंड छात्रों के खातों में ट्रांसफर होना शुरू, अब तक 22 लाख में से सिर्फ 8.29 लाख ने अपडेट की बैंक डीटेल
अब तक सिर्फ 829,510 उम्मीदवारों ने ही अपने बैंक खातों की जानकारी अपडेट की है।

NEET UG 2026 Refund Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए रीफंड जारी करना शुरू कर दिया है। एजेंसी के नोटिस के मुताबिक, नीट यूजी 2026 रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स को ऑनलाइन सुधारने या अपडेट करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2026 को रात 11:50 बजे तक है। एनटीए ने नीट यूजी 2026 में शामिल सभी उम्मीदवारों को अपने बैंक अकाउंट डिटेल अपडेट करने के लिए रिमाइंडर भी जारी किया है। एनटीए के मुताबिक, अब तक सिर्फ 829,510 उम्मीदवारों ने ही अपने बैंक खातों की जानकारी अपडेट की है। बचे हुए उम्मीदवारों को रीफंड के लिए तुरंत ऑफिशियल पोर्टल neet.nta.nic.in पर डिटेल्स री-चेक करने की सलाह दी है।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल और बैंक डिटेल्स कन्फर्म करने वाले उम्मीदवारों के खातों में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनटीए ने की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि रिफंड का पैसा नीट यूजी 2026 के उन सभी योग्य उम्मीदवारों के बैंक खातों में ट्रांसफर होना शुरू हो चुका है, जिनकी बैंकिंग डिटेल्स पोर्टल पर बिल्कुल सही पाई गई हैं। अगर आपकी जानकारी पहले से सही थी तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपका पैसा बहुत जल्द आपके खाते में क्रेडिट हो जाएगा।

रीफंड डिटेल अपडेट करने की आखिरी तारीख आज

एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नीट यूजी 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए अपनी बैंक डिटेल अपडेट करने के लिए बस आज रात 11.50 बजे तक का समय बचा है। इसके बाद यह पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी भी स्थिति में बैंक डिटेल्स सुधारने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा और न ही किसी ऑफलाइन आवेदन को स्वीकार किया जाएगा। परीक्षार्थियों के पास अपना बैंक खाता संख्या, आईएफएससी (IFSC) कोड या नाम में गलती सुधारने के लिए बहुत कम समय रह गया है। एनटीए ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया है कि अब तक सिर्फ 829,510 अभ्यर्थियों ने ही अपनी बैंक डिटेल्स को सही या अपडेट किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें